बलोचिस्तान 1947 | हिन्दू-सिख क़त्लेआम | पाकिस्तान की स्थापना

بلوچستان ١٩٤٧ | ہندو سکھ قتل عام | قیام پاکستان

#पाकिस्तान_की_स्थापना । #हिन्दू_सिख_क़त्लेआम ।

बलूचिस्तान में हिन्दू-सिख आबादी मुख्यतः राजधानी कोयटा में थी। यहाँ 1947 तक हिन्दुओं की आबादी तक़रीबन 25 हज़ार थी, जो कि कोयटा की कुल आबादी की 35 फ़ीसद से भी ज़्यादा थी। सिखों की आबादी तक़रीबन 12 फ़ीसद थी और वे दस हज़ार से कुछ कम ही थे। बहुत थोड़े-से बौद्ध और जैन भी कोयटा में रहते थे। अब वहाँ हिन्दू आबादी एक फ़ीसद से भी कम है।

पिशीन में 1947 तक हिन्दू आबादी 25 फ़ीसद और सिख आबादी तक़रीबन 10 फ़ीसद थी। अब वहाँ हिन्दू आबादी आधा फ़ीसद भी नहीं है।

इसी तरह, मच में हिन्दू आबादी 19 फ़ीसद और सिख आबादी 5 फ़ीसद थी। अब मच में हिन्दू आबादी डेढ़ फ़ीसद है।